छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ को एक नहीं दो-दो भाजपा के शीर्ष नेताओं ने दिया समय

खबर सुनें

रायपुर-कहीं कांग्रेसी और वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कुर्सी से फेविकोल की तरह चिपक गए हैं,कि कहीं कोई मेरी कुर्सी छीन कर ना कोई ले जाए,यही सोचकर प्रदेश के छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ से मुलाकात का समय ना देकर इनकी उपेक्षा करते नजर आए,वहीं दूसरी ओर भाजपा चुनावी वादों में हमेशा की तरह वादे करने वा निभाने के लिए कमर कस ली है। जी हां, भाजपा के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों से भाजपा के दो दो शीर्ष नेताओं ने मुलाकात की। बताना चाहेंगे कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ए़व प्रदेश महामंत्री ओ पी चौधरी ने छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधानसभा के घोषणा पत्र में कर्मचारियों की मांग रखे जाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले, प्रदेश सचिव भूपेंद्र साहू, प्रदेश महासचिव वर्षा मेघानी, प्रदेश महासचिव सतीश रजवाड़े, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सौरव मिश्रा,तेंदूपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोमन राव, महेश सिन्हा किसान मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपेंद्र साहू, अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ से पुरुषोत्तम साहू छत्तीसगढ़ स्वच्छता दीदी महिला पुरुष महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी,आरती दीप, छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ से रामकुमार सिन्हा, छत्तीसगढ़ नवीन व्यवसायिक प्रशिक्षण कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय हरवंश, छत्तीसगढ़ उप पंजीयक पंजीयन एवं मुद्रांक जूनियर एसोसिएट कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, छत्तीसगढ़ मंडी समिति प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुमन लाल साहू जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन एवं शहरी आवासीय अनियमित कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ मिश्रा छत्तीसगढ़ क्रेडा प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश कुमार किरण, छत्तीसगढ़ प्रदेश उद्यानिकी दैनिक वेतन भोगी श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन दास, छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश संयोजक गोपाल साहू एवं प्रदेश सह संयोजक प्रेम प्रकाश गजेंद्र, अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रही दिवंगत शिक्षाकर्मी संघ की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे समेत प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी सदस्यों ने मौजूदा मुख्यमंत्री के द्वारा किए जा रहे उपेक्षा को लेकर जमकर नाराजगी व्यक्त कर विपक्षी भाजपा के प्रति विश्वास जताया।

Leave a Comment

स्वतंत्रत और सच्ची पत्रकारिता के लिए जरूरी है कि वो कारपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करें

[democracy id="3"]
Translate »